देहरादून में आयोजित हुआ तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन 2026
प्रवासी उत्तराखंडियों का सम्मेलन
उत्तराखंड: देश के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले प्रवासी उत्तराखंडी अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहने के लिए 2024 से 'प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन' का आयोजन कर रहे हैं। इसी क्रम में देहरादून के दून विश्वविद्यालय में तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन 2026 का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से 282 प्रवासी उत्तराखंडी और रिवर्स प्लान कर चुके 19 लोग शामिल हुए। मुख्यमंत्री धामी ने सम्मेलन में कहा कि यह अनुभव ऐसा है जैसे परिवार के सदस्य लंबे समय बाद एकत्र हुए हों.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के प्रवासी हमेशा अपनी मातृभूमि से भावनात्मक रूप से जुड़े रहते हैं। अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहना हम सभी के लिए आवश्यक है। प्रवासी उत्तराखंडी अपनी मेहनत और प्रतिभा से प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने 30 प्रवासी उत्तराखंडियों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने अपने पैतृक गांवों को गोद लेकर उनके विकास में योगदान देने का संकल्प लिया है.
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल, पद्मभूषण आदरणीय श्री @BSKoshyari जी, पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय @DrRPNishank जी, दिल्ली विधानसभा में माननीय डिप्टी स्पीकर श्री मोहन सिंह बिष्ट जी, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष सुप्रसिद्ध लेखक, कवि एवं पद्मश्री श्री… pic.twitter.com/F9lpTvorWG
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) November 13, 2026
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने कहा कि प्रवासी उत्तराखंडी राज्य के असली ब्रांड एंबेसडर हैं। उनके अनुभव और तकनीकी ज्ञान से उत्तराखंड के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि प्रवासियों के साथ सतत संवाद और राज्य के विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है.
देहरादून में 13 नवंबर को आयोजित तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से 282 प्रवासी उत्तराखंडी शामिल हुए। इनमें दिल्ली से 91, महाराष्ट्र से 9, हरियाणा से 71, राजस्थान से 15, पंजाब से 35, उत्तर प्रदेश से 32, चंडीगढ़ से 22, गुजरात से 2, कर्नाटक से 2, जम्मू कश्मीर से 1, मध्य प्रदेश से 1 और तमिलनाडु से 1 प्रवासी शामिल थे.
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देशभर में रहने वाले प्रवासी उत्तराखंडियों के लिए हर साल एक सम्मेलन देहरादून में आयोजित किया जाता है। इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में प्रवासी भाई-बहन शामिल होते हैं और अपना समय देते हैं.
सीएम धामी ने आगे कहा कि प्रवासी उत्तराखंडी, देहरादून आकर सरकार के संकल्प को मजबूती देते हैं कि हमें अपने गांवों से जुड़ना है, अपनी विरासत को आगे बढ़ाना है, और अपनी संस्कृति को संरक्षित करना है. राज्य सरकार ने कई नवाचार शुरू किए हैं.
