Newzfatafatlogo

भारत में निवेश के लिए नाइकी को पीयूष गोयल का संदेश: 'जस्ट डू इट'

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिकी कंपनी नाइकी को भारत में निवेश के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने नाइकी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में भारत के विकास में निवेश के महत्व पर जोर दिया। गोयल ने कहा कि नाइकी को भारत में अपने लंबे समय से चले आ रहे संबंध को और मजबूत करने के अवसरों पर विचार करना चाहिए। जानें इस महत्वपूर्ण बैठक के बारे में और क्या कहा गया।
 | 

नाइकी के लिए निवेश का आमंत्रण

(सागर कुलकर्णी) वाशिंगटन, 2 अक्टूबर। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी नाइकी को भारत में निवेश करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा, ‘‘जस्ट डू इट।’’ यह नाइकी का प्रसिद्ध स्लोगन है, जिसका अर्थ है ‘बस कर डालिए।’ गोयल ने नाइकी के मुख्य परिचालन अधिकारी वेंकटेश अलगिरिसामी, मुख्य कानूनी अधिकारी रॉब लेनवांड और मुख्य सरकारी एवं जन मामलों के अधिकारी जॉर्ज कासिमिरो के साथ मुलाकात की। उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारत की विकास यात्रा में निवेश का संदेश स्पष्ट है-‘जस्ट डू इट।’’’ गोयल जी20 देशों के व्यापार मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए मिलवॉकी में थे।


नाइकी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अपनी चर्चा का उल्लेख करते हुए गोयल ने कहा, ‘‘हमने भारत के साथ नाइकी के लंबे समय से चले आ रहे संबंध को और मजबूत करने के अवसरों पर विचार किया। इसके अलावा, विनिर्माण, स्थानीय खरीद और खेल पारिस्थितिकी तंत्र में नाइकी की उपस्थिति को बढ़ाने के तरीकों पर भी चर्चा की।