रेवाड़ी पुलिस का विशेष अभियान: 670 चालान और 47 वाहन जब्त
विशेष नाकाबंदी और वाहन चेकिंग अभियान
रेवाड़ी के एसपी हेमेन्द्र कुमार मीणा ने जानकारी दी कि 26 नवंबर को शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक जिले में एक विशेष नाकाबंदी और वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान, रेवाड़ी पुलिस ने जिले के सभी प्रमुख चौराहों, संवेदनशील मार्गों और सीमावर्ती नाकों पर सक्रियता दिखाई। चेकिंग के दौरान, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 670 वाहन चालकों के चालान काटे गए, जबकि दस्तावेजों की कमी और गंभीर अनियमितताओं के चलते 47 वाहनों को मौके पर ही जब्त किया गया।
चालान की संख्या और उल्लंघन के प्रकार
कुल 670 वाहन चालकों के काटे चालान
पुलिस ने 56 चालान ट्रिपल राइडिंग के लिए, 48 चालान बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) के, 27 चालान बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के लिए, 03 चालान ड्रिंक एंड ड्राइव के लिए, 01 चालान ब्लैक फिल्म वाले वाहन के लिए और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के लिए कुल 670 चालान काटे। गंभीर अनियमितताओं के चलते 47 वाहनों को मौके पर ही जब्त किया गया।
एसपी की जनता से अपील
एसपी रेवाड़ी का जनता से अपील
एसपी हेमेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि जिला पुलिस असामाजिक तत्वों और संदिग्ध वाहनों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' नीति पर कार्य कर रही है। सर्दी और कोहरे के मौसम में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और अपराधियों के मंसूबों को नाकाम करने के लिए ऐसे औचक और विशेष चेकिंग अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे। उन्होंने जनता से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है।
