हरियाणा में पीएम मोदी के स्वागत के लिए लगी एलईडी स्क्रीन को नुकसान
रात के समय हुई घटना, भाजपा युवा मोर्चा ने किया विरोध
कुरुक्षेत्र : हरियाणा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रमों से पहले सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों का प्रयास है कि इस दौरान कोई अप्रिय घटना न हो। लेकिन इसी बीच, कुछ शरारती तत्वों ने पीएम के स्वागत के लिए लगाई गई एलईडी स्क्रीन को नुकसान पहुंचाया है।
पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और उनका कहना है कि इस वारदात में शामिल लोग जल्द ही पकड़े जाएंगे। ये स्क्रीन पीएम के दौरे और कुरुक्षेत्र एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के उद्घाटन के लिए लगाई गई थीं।
पीएम मोदी के दौरे का रूट बदला गया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को जींद दौरे से कुछ घंटे पहले उनका रूट बदल दिया गया है। अब उनका हेलीकॉप्टर सीधे जींद रेलवे स्टेशन के पास रामलीला ग्राउंड में उतरेगा, जहां वे देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। पहले उन्हें शहर के बीच से होकर रैली स्थल तक जाना था। अब उनका मार्ग रेलवे स्टेशन से पटियाला चौक, नरवाना चौक होते हुए अमरेहड़ी के पास जींद बाईपास पर चढ़ेगा।
पीएम का शेड्यूल भी बदला गया
वहां से हैबतपुर रोड से रैली स्थल (हुडा ग्राउंड) पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप के अधिकारियों के निरीक्षण के बाद यह बदलाव किया गया। एसपीजी का मानना था कि शहर में सिंगल-संकरी रोड से वीवीआईपी मूवमेंट सुरक्षा के लिहाज से उचित नहीं है। अब गोहाना रोड को वीवीआईपी मूवमेंट रूट से बाहर कर दिया गया है। पीएम का शेड्यूल भी बदला गया है। वे शुक्रवार को 10:45 बजे जींद पहुंचेंगे। ट्रेन को झंडी दिखाने से लेकर रैली तक उनका कार्यक्रम लगभग 40-45 मिनट का होगा। इसके बाद वे चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे.
