कांग्रेस का संविधान बचाओ अभियान अंबाला से शुरू होगा

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा करेंगे अभियान की शुरुआत
कांग्रेस का संविधान बचाओ अभियान हरियाणा में 4 मई को अंबाला से आरंभ होगा। इस अभियान का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान और अन्य वरिष्ठ नेता भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह आयोजन लोकतंत्र और संविधान की सुरक्षा के प्रति एक नई दिशा प्रदान करेगा। अंबाला शहर के विधायक और पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम सुबह 09:30 बजे ओरियन पैलेस से शुरू होगा।
कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा
चौधरी निर्मल सिंह ने अपने निवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की एक विशेष बैठक बुलाई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपते हुए रणनीति पर गहन विचार-विमर्श किया गया।
सरकार की कार्यशैली पर चिंता
चौधरी निर्मल सिंह ने कहा कि अंबाला से उठने वाली यह चेतना हरियाणा में संवैधानिक मूल्यों को जागरूक करेगी। यह आयोजन केवल एक सभा नहीं, बल्कि संविधान की मर्यादा को हर दिल तक पहुंचाने का एक पवित्र संकल्प है। उन्होंने प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर चिंता जताई, यह केवल घोषणाओं और शिलान्यास तक सीमित रह गई है। अंबाला में किए गए विकास के वादे अधूरे हैं, जनता को ठोस परिणाम चाहिए, खोखले प्रतीक नहीं।
अधिक जानकारी के लिए
ये भी पढ़ें : हरियाणा में आज फिर बारिश का अलर्ट
ये भी पढ़ें : हरियाणा सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक