अखिलेश यादव ने UPEIDA लिंक एक्सप्रेसवे टेंडरों में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
UPEIDA लिंक एक्सप्रेसवे पर उठे सवाल
UPEIDA लिंक एक्सप्रेसवे: हाल ही में, उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) ने प्रदेश में प्रस्तावित 5 लिंक एक्सप्रेसवे के ठेकेदारों की सूची को अंतिम रूप दिया। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि कुछ विशेष कंपनियों और भाजपा सरकार के बीच मिलीभगत से टेंडरों का बंटवारा किया गया है। उन्होंने इस मामले में कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार का सीधा आरोप लगाया है।
अखिलेश यादव ने मंगलवार को एक पोस्ट में कहा, "UPEIDA लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडरों में कुछ गिनी-चुनी कंपनियों और कमीशनखोर भाजपा सरकार की मिलीभगत से टेंडर आपस में बांट लिए जा रहे हैं। यह केवल दिखावे के लिए है, असल में सारा खेल मेज के नीचे चल रहा है। यह आपस में मिलकर खाने की नूरा कुश्ती है, जिसमें भाजपा सरकार चुपचाप बैठकर अंपायर की तरह काम कर रही है।"
UPEIDA Link Expressway के टेंडरों में कुछ गिनी-चुनी कंपनियों व कमीशनजीवी महाभ्रष्टाचारी भाजपा सरकार की मिलीभगत से टेंडर आपस में बाँट लिए जा रहे हैं। ये दुनिया को दिखाने भर का ‘टेंडर’ है, दरअसल सारा खेल मेज के ‘अंडर’ है।
ये आपस में मिल-बाँटकर खाने की नूरा कुश्ती है, जिसमें भाजपा सरकार पैसा खाकर चुपचाप बैठे अंपायर की तरह आँख-मुँह पर ताला लगाये बैठी है।
आपस में टेंडर बाँटने का तरीका ये है कि:
कहीं पर तुम कम, तो कहीं हम
पर टेंडर निकले अपना हर दम!मतलब
ऊपर-ऊपर तो दिखावटी लड़ाई
अंदर मिलकर दोनों काटें मलाई— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 10, 2026
ज्ञात हो कि इन 5 लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आवागमन सुगम हो जाएगा। UPEIDA इन सभी एक्सप्रेसवे की निगरानी करेगी। इस परियोजना पर लगभग 17,104 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है और इसे तीन वर्षों में पूरा करने की योजना है।
