अखिलेश यादव ने एलोपैथिक फार्मेसिस्टों से की मुलाकात, भाजपा सरकार पर साधा निशाना
अखिलेश यादव का एलोपैथिक फार्मेसिस्टों के साथ संवाद
लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को एलोपैथिक फार्मेसिस्ट अभ्यर्थियों से मुलाकात की। इस दौरान अभ्यर्थियों ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि 17 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद उनकी भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है, लेकिन केवल 564 पदों पर भर्ती की गई है। अभ्यर्थियों की मांग है कि वर्तमान में खाली 200 से अधिक पदों को इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाए, ताकि अधिक से अधिक योग्य उम्मीदवारों को रोजगार मिल सके और उनके भविष्य की सुरक्षा हो सके। इस मुद्दे पर अखिलेश ने भाजपा सरकार पर हमला किया है।
अखिलेश यादव ने एलोपैथिक फार्मेसिस्ट अभ्यर्थियों द्वारा ज्ञापन सौंपने को सरकार की नैतिक हार बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार की सबसे बड़ी नैतिक हार यह होती है कि पीड़ित जनता विपक्ष से उम्मीद करे, न कि सत्ताधारी पार्टी से। उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'अब युवा भाजपा सरकार को और सहने के मूड में नहीं हैं। अब युवा का मूड बदल गया है, सरकार भी बदलेगी। हम जो बात लगातार कहते रहे हैं, अब वह बात जनता भी समझ गई है कि 'नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं'। बेरोजगारी से पीड़ित युवा शक्ति अब नाकाम भाजपा सरकार के खिलाफ पूरी तरह से एकजुट है।'
अब यूथ भाजपा सरकार को और सहने के मूड में नहीं है। अब यूथ का मूड बदल गया है, सरकार भी बदलेगी।
हम जिस बात को लगातार कहते रहे हैं अब वो बात जनता भी समझ गई है कि ‘नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं’। बेरोज़गारी से पीड़ित युवा शक्ति अब नाकाम भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ पूरी तरह से एकजुट… pic.twitter.com/hHfE9NKUzn
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 16, 2026
पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा, 'किसी भी सरकार की सबसे बड़ी नैतिक हार यह होती है कि पीड़ित जनता विपक्ष से उम्मीद करे, न कि सत्ताधारी पार्टी से। हम 2027 में पीडीए सरकार बनाएंगे और नए युग के अनुसार रोजगार और व्यापार के नए अवसर लाएंगे। पीड़ा बढ़ रही है, इसलिए पीड़ित भी बढ़ रहे हैं और पीडीए भी, क्योंकि जो पीड़ित हैं, वे पीडीए हैं। युवा कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!'
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 15.09.2026
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को एलोपैथिक फार्मेसिस्ट अभ्यर्थियों ने ज्ञापन देकर कहा कि 17 वर्षों के लम्बे अंतराल के बाद… pic.twitter.com/clh74n7qiA— Samajwadi Party (@samajwadiparty) September 15, 2026
