अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग में मतभेदों पर तंज कसा
चुनाव आयोग में मतभेदों की चर्चा
चुनाव आयोग में मतभेद: भारत के चुनाव आयोग में चल रही मतभेदों की खबरों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और भारतीय जनता पार्टी को विपक्ष के निशाने पर ला दिया है। विपक्षी दलों ने इस रिपोर्ट का हवाला देते हुए भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह ज्ञानेश कुमार के साथ मिलकर लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। इसी संदर्भ में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज करते हुए कहा कि ‘मुँह नुचुआ’ तो सुना था, अब ‘चुनाव मुचुआ’ आ गए हैं।
वास्तव में, ‘मुँह नुचुआ’ की कहानी 2002 की गर्मियों में यूपी और बिहार में फैली एक सनसनीखेज अफवाह थी, जिसने लाखों लोगों में दहशत फैला रखी थी। इसमें कहा गया था कि रात में एक अजीब चीज आती है और लोगों का मुंह नोचकर चली जाती है। अब अखिलेश ने मुख्य चुनाव आयुक्त को शॉर्ट-फॉर्म में ‘मु +चु + आ = मुचुआ’ लिखकर कथित वोट चोरी का आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा, ‘मुँह नुचुआ’ तो सुना था, अब ‘चुनाव मुचुआ’ आ गए हैं।
‘मुँह नुचुआ’ तो सुना था अब ‘चुनाव मुचुआ’ आ गये हैं।
अब एक देश का एक मत
भ्रष्ट ‘मुचुआ’ दें त्यागपत्र!… बाक़ी मतलब समझने के लिए जेन ज़ी और जागरूक हो चुकी जनता बहुत समझदार है।
— अखिलेश यादव (@yadavakhilesh) September 24, 2026
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बिना किसी का नाम लिए इशारों-इशारों में ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने आगे लिखा, ‘अब एक देश का एक मत भ्रष्ट ‘मुचुआ’ दें त्यागपत्र! … बाक़ी मतलब समझने के लिए जेन ज़ी और जागरूक हो चुकी जनता बहुत समझदार है।’
