अखिलेश यादव ने भाजपा पर लगाया चुनावी धांधली का आरोप
भाजपा पर गंभीर आरोप
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक वीडियो साझा करते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए अधिकारियों और स्कूल-कॉलेज के प्रबंधकों पर दबाव डालकर शिक्षक-स्नातक विधान परिषद चुनावों में ग़ैरक़ानूनी तरीके से जीतने की कोशिश कर रही है। यादव ने यह भी कहा कि इस मामले में सभी के वीडियो बनाए जाएंगे और FIR दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि इस लोकतांत्रिक अपराध में शामिल हर व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
भाजपा आचार संहिता के ख़िलाफ़ जाकर अधिकारियों और स्कूल-कॉलेज प्रबंधकों पर दबाव डालकर ग़ैरक़ानूनी रूप से शिक्षक-स्नातक विधान परिषद चुनावों को जीतने की साज़िश कर रही है। सबके वीडियो बनाए जाएंगे और FIR भी कराई जाएगी। इस लोकतांत्रिक अपराध में संलिप्त हर किसी के विरुध्द मुक़दमा दर्ज़ करवाकर सज़ा दिलवाई जाएगी।
जब मुक़दमा चलेगा और सज़ा होगी तो कोई भाजपाई इन दोषी अधिकारियों को बचाने नहीं आएगा। भाजपाई विधानपरिषद में होंगे और चुनावी घपला करनेवाले अधिकारी जेल में होंगे। भाजपा किसी की सगी नहीं है।
न कोई बचेगा, न किसी को छोड़ा जाएगा।
जय संविधान-जय हिंदुस्तान!
@ECISVEEP
@ceoup— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 22, 2026
अखिलेश यादव ने कहा कि जब मुक़दमा चलेगा और सज़ा होगी तो कोई भाजपाई इन दोषी अधिकारियों को बचाने नहीं आएगा। भाजपाई विधानपरिषद में होंगे और चुनावी घपला करनेवाले अधिकारी जेल में होंगे। भाजपा किसी की सगी नहीं है। न कोई बचेगा, न किसी को छोड़ा जाएगा। जय संविधान-जय हिंदुस्तान!
