अखिलेश यादव ने यूपी विधान परिषद चुनाव में भाजपा पर साधा निशाना
सपा अध्यक्ष का भाजपा पर हमला
लखनऊ। यूपी विधान परिषद चुनावों में 5 सीटों पर जीत के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल 5 सीटें नहीं हारी, बल्कि 50 जिलों में भी हार का सामना किया है। यादव ने यह भी कहा कि सपा ने जनता के समर्थन से यह जीत हासिल की है, जबकि भाजपा ने चुनाव में धोखाधड़ी कर छह सीटें जीती हैं।
‘काशी भले ही डूब जाए पर गोरखधंधा बंद न हो’
अखिलेश यादव ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उन्होंने बेईमानी से चुनाव जीते हैं। यदि चुनाव निष्पक्ष होते, तो भाजपा की स्थिति ऐसी नहीं होती। उन्होंने विधान परिषद के सभी विजेताओं को बधाई दी और कहा कि व्यापारी और आधी आबादी सपा के साथ हैं। वाराणसी में हार को लेकर उन्होंने सीएम योगी पर तंज करते हुए कहा कि काशी भले ही डूब जाए, लेकिन गोरखधंधा बंद नहीं होना चाहिए।
वाराणसी में डबल इंजन की डबल हार
अखिलेश यादव ने वाराणसी में भाजपा की हार को डबल इंजन की डबल हार बताया। उन्होंने कहा कि महिला शिक्षकों ने भाजपा के खिलाफ मतदान किया है। इसके अलावा, उन्होंने एमएलसी चुनाव में अनियमितताओं के आरोप भी लगाए और अमरोहा में 94 प्रतिशत मतदान पर सवाल उठाए। गृहमंत्री अमित शाह के 2027 के चुनाव में जीत के बाद समान नागरिक संहिता लागू करने के सवाल पर यादव ने कहा कि भाजपा इस लायक नहीं बचेगी। 2027 का चुनाव भाईचारे का होगा।
भाजपा के 10 वर्षों का हिसाब
अखिलेश यादव ने भाजपा के पिछले 10 वर्षों के शासन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस दौरान 27 हजार स्कूल बंद किए गए और आरक्षण का हनन हुआ। वहीं, 27 हजार शराब के ठेके खोले गए।
