अनंत सिंह और उनकी पत्नी को JDU से निष्कासित किया गया
अनंत सिंह का पार्टी से निष्कासन
पटना। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह को पार्टी के खिलाफ गतिविधियों के चलते शनिवार को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। उनकी प्राथमिक सदस्यता भी तुरंत प्रभाव से समाप्त कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार, उनकी पत्नी नीलम को भी पार्टी से बाहर कर दिया गया है।
जद(यू) के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा जी के आदेशानुसार, मोकामा के विधायक श्री अनंत कुमार सिंह के द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों, पार्टी के दिशा-निर्देशों की अवहेलना एवं अभी संपन्न हुए विधान परिषद चुनाव में विरोधी दल के पक्ष में प्रचार करने तथा पार्टी के उम्मीदवार के विरुद्ध प्रचार करने के कारण जद(यू) की उनकी प्राथमिक सदस्यता रद्द की जाती है। साथ ही उचित प्रावधानों के तहत विधानसभा अध्यक्ष से इनकी विधान सभा सदस्यता रद्द करने की सिफारिश भी की गई है।
इसके साथ ही, पूर्व विधानसभा सदस्य श्रीमती नीलम देवी को भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण उनकी प्राथमिक सदस्यता रद्द करते हुए अगले 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
— Janata Dal (United) (@Jduonline) October 24, 2026
जद(यू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि अनंत कुमार सिंह द्वारा पार्टी के दिशा-निर्देशों की अवहेलना और हाल ही में हुए विधान परिषद चुनाव में विरोधी दल के समर्थन में प्रचार करने के कारण उनकी प्राथमिक सदस्यता रद्द की गई है। इसके साथ ही, विधानसभा अध्यक्ष से उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द करने की सिफारिश भी की गई है।
नीलम देवी को भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण अगले छह वर्षों के लिए निष्कासित किया गया है। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होगा।
