उत्तर प्रदेश पुलिस की छुट्टियां दिवाली और छठ तक रद्द
पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द करने का आदेश
दिल्ली। दिवाली और छठ जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से, उत्तर प्रदेश में 5 नवंबर से 17 नवंबर 2026 तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। इस संबंध में डीजीपी राजीव कृष्ण ने आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सामान्य परिस्थितियों में किसी भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी को अवकाश नहीं दिया जाएगा। केवल विशेष और अपरिहार्य परिस्थितियों में ही छुट्टी मंजूर की जा सकेगी।
डीजीपी राजीव कृष्ण ने सभी डीजी, एडीजी, आईजी, डीआईजी और जिलों के एसएसपी को इस आदेश का सख्ती से पालन करने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ पूजा और देव दीपावली जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस बल को पूरी तरह से अलर्ट मोड में रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। सभी जिला पुलिस प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक तैयारियों को सुनिश्चित करें।
