ओम प्रकाश राजभर का विवादास्पद बयान: खुद को बताया देश का सबसे बड़ा गुंडा
ओम प्रकाश राजभर का वायरल बयान
ओम प्रकाश राजभर का बयान: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर अपने बयानों के कारण अक्सर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में, उन्होंने खुद को देश का सबसे बड़ा गुंडा बताते हुए एक विवाद खड़ा कर दिया है। राजभर ने यह भी कहा कि कई प्रसिद्ध माफिया और बाहुबली नेता उनके दरबार में आते थे। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बांदा में एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "हम सुनते हैं कि इस इलाके में बहुत बड़े गुंडे हैं। लेकिन इस देश में हमसे बड़ा गुंडा कौन है?... अगर मुख्तार अंसारी, बृजेश सिंह, धनंजय सिंह और अभय सिंह जैसे लोग मेरे दरबार में आते हैं, तो बताओ, हमसे बड़ा गुंडा कौन है? अगर कोई हमें आंख दिखाने की कोशिश करेगा, तो उसकी दूसरी आंख निकालने की ताकत मेरे पास है। आप घबराओ मत, हम पहली बार बांदा आए हैं।"
हालांकि, एक संवैधानिक पद पर बैठे मंत्री का इस तरह का बयान कई सवाल उठाता है। राजभर के इस बयान पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आना तय हैं। अब देखना होगा कि उनके सहयोगी दल और विपक्ष इस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।
बांदा में यूपी के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने भरी सभा में ये दावा किया है कि वह देश के सबसे बड़े गुंडे हैं। मुख्तार अंसारी, धनंजय सिंह, अभय सिंह और ब्रजेश सिंह जैसे लोग मेरी दरबारी करते हैं।
OP Rajbhar Controversial Statement |
#OmPrakashRajbhar #RajbharViralVideo https://t.co/H3S4LWiKMU— News Media (@PardaphashToday) November 3, 2026
