केजरीवाल का राम मंदिर दौरा: चढ़ावे की चोरी पर सियासी हलचल
राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी पर केजरीवाल की प्रतिक्रिया
केजरीवाल का राम मंदिर दौरा: अयोध्या के प्रसिद्ध राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले ने देश की राजनीति में हलचल मचा दी है। विपक्षी दल लगातार भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम भक्तों से अपील की है कि वे एसआईटी जांच पूरी होने तक धैर्य रखें। इस बीच, आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल राम मंदिर के दर्शन के लिए जाने वाले हैं।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को सोशल मीडिया पर लिखा, "अयोध्या श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी से हर सनातनी बेहद दुखी है। मैं शुक्रवार को श्री राम मंदिर जाऊँगा।" एक दिन पहले उन्होंने लिखा, "राम मंदिर में करोड़ों हिंदुओं की आस्था है। वहां से करोड़ों रुपये का चंदा चोरी हो गया, लेकिन एक भी FIR दर्ज नहीं हुई। सरकार किसे बचा रही है?"
अयोध्या श्री राम मंदिर में चढ़ावा चोरी से हर सनातनी बेहद दुखी है।
शुक्रवार को मैं दर्शन के लिये श्री राम मंदिर जाऊँगा
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 22, 2026
केजरीवाल ने एक वीडियो संदेश में कहा, "अयोध्या के राम मंदिर से करोड़ों रुपये के चंदे की चोरी हुई है। लगभग 200 करोड़ रुपये नकद चोरी हुए हैं और कई हीरे-जवाहरात भी गायब हैं। लेकिन न तो यूपी पुलिस ने FIR दर्ज की है, न ही ED या CBI ने।" उन्होंने आगे कहा, "केंद्र और यूपी दोनों जगह इनकी सरकारें हैं। कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। क्या सरकार को बचाना जरूरी है या करोड़ों लोगों की आस्था को?"

