Newzfatafatlogo

केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा जवाब, 2027 चुनाव की तैयारी शुरू

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के करीब आते ही राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण में लिपटी सपा को सुन लेना चाहिए कि ‘जय श्रीराम’ और ‘राधे-राधे’ दोनों ही गूंजेंगे। मौर्य ने यह भी कहा कि 2027 में सपा का सत्ता में लौटने का सपना फिर से टूटेगा। जानें इस सियासी जंग के बारे में और क्या कहा गया।
 | 

उत्तर प्रदेश में सियासी हलचल तेज


लखनऊ। जैसे-जैसे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 नजदीक आ रहा है, राजनीतिक गतिविधियाँ तेज होती जा रही हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के हालिया बयान पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि, तुष्टिकरण की राजनीति में लिपटी सपा को सुन लेना चाहिए कि ‘जय श्रीराम’ और ‘राधे-राधे’ दोनों ही गूंजेंगे।


केशव मौर्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, पहले सपाई ‘जय श्रीराम’ से डरते थे, अब ‘राधे-राधे’ सुनकर भी बेचैन हैं। अयोध्या में ‘जय श्रीराम’ की गूंज होती है, वहीं ब्रज में लोग ‘राधे-राधे’ कहकर एक-दूसरे का हाल पूछते हैं। सपा को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या अब जनता को अपने आराध्य का नाम लेने के लिए उनसे अनुमति लेनी होगी?



उन्होंने आगे कहा कि, तुष्टिकरण में डूबी सपा को सुन लेना चाहिए कि ‘जय श्रीराम’ और ‘राधे-राधे’ दोनों ही गूंजेंगे। 2027 में सपाइयों का सत्ता में लौटने का सपना फिर से टूटेगा और उत्तर प्रदेश में एक बार फिर ‘कमल’ खिलेगा।


गौरतलब है कि हाल ही में अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा था कि, भाजपा सरकार की विदाई का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि, हमारे क्षेत्र में विदाई के समय ‘राधे-राधे’ कहने की परंपरा है, इसलिए इस बार की विदाई भी इसी परंपरा के अनुसार होगी। अखिलेश ने मथुरा में एक कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां भाजपा के लोग नारे लगा रहे थे, लेकिन जनता अब सब समझ चुकी है।