क्या चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी का आरोप सही है? बीजेपी ने दिया जवाब
सियासी घमासान: ज्ञानेश कुमार पर उठे सवाल
नई दिल्ली: देश की राजनीति में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उन पर चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है। इसके जवाब में बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। राहुल ने दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 'इंडियन एक्सप्रेस' की एक रिपोर्ट के अनुसार, दो चुनाव आयुक्तों ने SIR प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं।
राहुल ने इन आयुक्तों के कदम को साहसिक बताते हुए ज्ञानेश कुमार से सरकारी गवाह बनने की अपील की। उन्होंने कहा, 'मैं ज्ञानेश कुमार से तुरंत इस्तीफा मांगता हूं। आपने चुनावी व्यवस्था पर हमला किया है। हम लोकतंत्र को बर्बाद नहीं होने देंगे।'
LIVE: Press Conference | Indira Bhawan, New Delhi https://t.co/fGqRz6JtQM
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 24, 2026
बीजेपी का जवाब: सुधांशु त्रिवेदी की प्रतिक्रिया
बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने किया पलटवार
राहुल ने चुनावों में वोट चोरी का आरोप भी दोहराया और कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों में धांधली हुई है। उन्होंने कहा कि वोट चोरी से कानून का उल्लंघन होता है और इससे संस्थाओं पर कब्जा होता है। राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म होते ही बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने मोर्चा संभाला। उन्होंने राहुल की राजनीतिक समझ को शून्य बताते हुए कहा, 'पीएम मोदी जमीन से जुड़े हुए हैं, जबकि राहुल गांधी उड़ते हुए हैं।'
BJP National Spokesperson Dr. Sudhanshu Trivedi addresses a press conference in New Delhi. https://t.co/nazTvgh8Um
— BJP (@BJP4India) September 24, 2026
त्रिवेदी ने यह भी कहा कि राहुल को यह नहीं पता कि बिहार में 1990 के बाद, ओडिशा में 1999 के बाद और यूपी में 1989 के बाद कांग्रेस सत्ता में नहीं आई है, जबकि बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार लगातार तीन बार बनी है।
अमेठी-रायबरेली में कांग्रेस की स्थिति
'बिना समर्थन नहीं जीत सकती अमेठी-रायबरेली': सुधांशु त्रिवेदी
बीजेपी ने कहा कि जब से देश में पारदर्शी चुनाव, सीसीटीवी और स्वतंत्र मीडिया का आगाज हुआ है, कांग्रेस सत्ता से दूर होती गई है। असली एंटी इनकंबेंसी गांधी परिवार के खिलाफ है, जो बिना सपा के समर्थन के अमेठी-रायबरेली भी नहीं जीत सकते। सुधांशु ने उस मीडिया रिपोर्ट पर भी सवाल उठाया जिस पर राहुल के आरोप टिके हैं, यह कहते हुए कि उस रिपोर्ट में किसी भी चुनाव आयुक्त का कोई बयान नहीं है।
