खैबर पख्तूनवा में आतंकियों का बड़ा हमला, 11 पुलिसकर्मी शहीद
खैबर पख्तूनवा में आतंकवादी हमला
खैबर पख्तूनवा से एक चौंकाने वाली खबर आई है। 11 नवंबर को कोहार जिले में आतंकवादियों ने पाकिस्तानी पुलिस की टीम पर एक सुनियोजित हमला किया। इस हमले में एक डीएसपी और सब इंस्पेक्टर सहित 11 पुलिसकर्मी मौके पर ही शहीद हो गए, जबकि 12 से अधिक जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आतंकियों ने न केवल अंधाधुंध फायरिंग की, बल्कि पुलिस की पांच गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि गुंबद इलाके की पुलिस टीम अवैध सोने की खदानों के खिलाफ एक बड़े ऑपरेशन पर निकली थी। लेकिन दरबोकाच जालंधर बांदा के पास पहाड़ियों में पहले से घात लगाकर बैठे आतंकियों ने पुलिस के काफिलों को चारों ओर से घेर लिया। जैसे ही पुलिस की गाड़ियां सक्रिय रास्ते पर पहुंची, वहां पर ऊंचाई पर मौजूद हमलावरों ने ऑटोमेटिक हथियारों से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
इस अचानक हुए हमले से पुलिसकर्मियों को संभलने का मौका भी नहीं मिला। कुहा पुलिस के प्रवक्ता मोहम्मद नोमान जेब के अनुसार, मारे गए पुलिसकर्मियों में गुंबद के डीएसपी हैदर जमान और सब इंस्पेक्टर मुख्तियार शामिल हैं। हमले के बाद आतंकियों ने पांच पुलिस वालों की मोबाइल वैन को आग लगा दी। अस्पताल में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है और कई जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह पहली बार नहीं है जब खैबर पख्तूनवा में इस तरह की घटना हुई है। यह प्रांत पाकिस्तान के लिए एक डेथ ज़ोन बन चुका है, जहां लगातार सुरक्षा बलों पर हमले हो रहे हैं। इससे पहले 8 अक्टूबर को कड़क कोहात सीमा पर पुलिस गश्ती दल पर हमला हुआ था, जिसमें एसएओ दाऊद खान की जान गई थी। इसके अलावा 28 सितंबर को टैंक जिले में ट्रैफिक पुलिस पर घात लगाकर तीन पुलिसकर्मियों की हत्या की गई थी। वहीं 18 सितंबर को कोहात पुलिस लाइंस में आत्मघाती हमला हुआ था, जिसमें 15 पुलिसकर्मियों समेत 23 लोगों की जान चली गई थी।
ग्लोबल संस्था एक्सलेट के आंकड़ों पर नजर डालें तो पाकिस्तान में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। 2022 में पाकिस्तान में 658 हमले दर्ज हुए थे, जबकि 2025 में यह आंकड़ा बढ़कर 2425 पहुंच गया है। यानी कि तीन साल में चार गुना वृद्धि। पाकिस्तान की संघ कैबिनेट की रिपोर्ट में भी कहा गया है कि पिछले दो सालों में खैबर पख्तून में हिंसा में 195% की बढ़ोतरी हुई है, जिसमें 73% हमले पुलिस या सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हैं। खैबर पख्तून के गवर्नर फैजल करीम कुंडी अब जांच और कार्रवाई की बात कर रहे हैं, लेकिन वास्तविकता यह है कि टीटीपी और बीएलए जैसे विद्रोही गुटों का खौफ इतना बढ़ गया है कि पुलिस भी अपने थानों और काफिलों में सुरक्षित नहीं है।
