टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद का राम मंदिर पर विवादित बयान
कीर्ति आजाद का विवादास्पद बयान
नई दिल्ली। राम मंदिर को लेकर टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने बुधवार को एक विवादास्पद टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि वह राम मंदिर नहीं जाएंगे और मां सीता के लिए लड़ाई करेंगे। उनका कहना था कि राम ने अपनी पत्नी का परित्याग किया था और उन्होंने सीता को घर से निकाल दिया था। उन्होंने राम को मर्यादा पुरुषोत्तम मानने से भी इनकार किया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या राम मंदिर नहीं जाने से वह हिंदू नहीं रह जाएंगे। उन्होंने कहा कि क्या हमारे देश में 3,200 करोड़ देवी-देवताओं में केवल राम ही भगवान हैं? उन्होंने स्पष्ट किया कि वह कभी राम मंदिर नहीं जाएंगे।
This is uncut version of my statement on @ANI as to why why I will not visit Ram Mandir. I request everyone to kindly show/produce my statement accordingly. I belong to the birthplace of Ma Sita, which is Mithila, reincarnate of maa Lakshmi.
My humble request, kindly show the full content or otherwise, I have other legal options https://t.co/j4hbSLz91S— Kirti Azad (@KirtiAzaad) November 11, 2026
मिथिला की बेटी का तिरस्कार हुआ, मैं राम मंदिर क्यों जाऊं? मैं सीता मां के जन्मस्थान का हूं
कीर्ति आजाद ने कहा कि वह राम मंदिर क्यों जाएंगे? वह सीता मां के जन्मस्थान से हैं। जब सभी को अपने-अपने ईष्ट देव दिखते हैं, तो उन्हें भी अपनी ईष्ट देवी दिखती हैं। उन्होंने कहा कि सीता मिथिला की बेटी हैं और उनके लिए लड़ाई लड़ना जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि वह काली कामाख्या, दक्षिण काली और कालीघाट के मंदिरों में जाते हैं, तो क्या इसका मतलब यह है कि वह हिंदू नहीं हैं?
राम मंदिर में न जाने का कोई असर नहीं: केया घोष
टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेत्री केया घोष ने कहा कि कीर्ति आजाद भगवान राम को मानने से इनकार करते हैं, लेकिन इससे राम या उनके भक्तों को कोई नुकसान नहीं होता। उन्होंने कहा कि अगर वह राम मंदिर नहीं जाना चाहते, तो इससे मंदिर की पवित्रता पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
विपक्ष की संस्कृति पर सवाल उठाने की आदत: आरपी सिंह
भाजपा नेता आरपी सिंह ने कहा कि कीर्ति आजाद का बयान और सपा प्रमुख अखिलेश यादव का राम मंदिर दौरा विपक्ष की संस्कृति पर सवाल उठाने की आदत को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि ये लोग राम के प्रति नफरत रखते हैं और चुनाव के समय मंदिर जा रहे हैं।
