दक्षिण सूडान में भारतीय शांति सैनिकों को मिला प्रतिष्ठित संरा पदक
भारतीय शांति सैनिकों की सराहना
दक्षिण सूडान, 17 अगस्त - संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत तैनात 200 से अधिक भारतीय शांति सैनिकों को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रतिष्ठित संरा पदक से सम्मानित किया गया है। संरा मिशन ने सोमवार को एक पोस्ट में बताया कि जुबा, दक्षिण सूडान में, छह महिलाओं और सात स्टाफ अधिकारियों सहित 210 भारतीय शांति सैनिकों को यूएनएमआईएसएस के साथ उनकी बेहतरीन सेवा के लिए यह सम्मान दिया गया।
इसमें यह भी उल्लेख किया गया कि संकट, चिकित्सा आपातकाल और जीवन रक्षक अभियानों के दौरान, भारतीय शांति सैनिकों ने साहस और संवेदना के साथ लोगों की जान बचाने और शांति को बढ़ावा देने का कार्य जारी रखा है।
भारत संयुक्त राष्ट्र शांति-रक्षा अभियानों में वर्दीधारी कर्मियों का योगदान देने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश है। वर्तमान में, भारत 4,200 से अधिक सैन्य और पुलिस कर्मियों का योगदान कर रहा है, जिनमें 155 महिलाएं भी शामिल हैं।
