दिल्ली में CJP प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर केजरीवाल की तीखी प्रतिक्रिया
CJP प्रदर्शन की स्थिति
सीजेपी प्रदर्शन के ताजा अपडेट: जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शनकारियों को रोकने और हिरासत में लेने के मामले ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। विपक्षी नेताओं ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके और उनके सहयोगियों को विमान से हिरासत में लेने को 'इमरजेंसी से भी बुरा' करार दिया है। उन्होंने इसे पीएम नरेंद्र मोदी की तानाशाही का उदाहरण बताया।
दिल्ली पुलिस द्वारा सीजेपी नेताओं की गिरफ्तारी के बाद, आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "यह इमरजेंसी से भी बुरा है। यह स्पष्ट हो गया है कि हम मोदी की तानाशाही में जी रहे हैं। कॉकरोच जैसे लोगों को उनकी फ़्लाइट से गिरफ़्तार करना, डर का एक अभूतपूर्व स्तर दर्शाता है। पीएम मोदी जानते हैं कि उन्होंने चुनाव केवल वोट चोरी करके जीते थे और अब वे लोकतंत्र को कुचलकर अपनी धोखाधड़ी को बचाने पर आमादा हैं। ज्ञानेश को जाना होगा, लेकिन मोदी को भी जाना होगा।"
This is worse than the Emergency.
It’s official.. we are living under an absolute dictatorship ruled by Modi. Arresting cockroaches straight off their flight shows an unprecedented level of fear.
PM Modi clearly knows he only won the election through vote chori and now he is hell-bent on protecting his fraud by completely crushing democracy.
Gyanesh must go, but so must Modi.
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 10, 2026
जानकारी के अनुसार, यूट्यूबर ध्रुव राठी, 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके, उनके साथी सौरभ दास और आशुतोष रांका को भी हिरासत में लिया गया है। ये सभी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने वाले थे। लेकिन, ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित उनके निवास से हिरासत में लिया, जबकि IGI एयरपोर्ट पर अभिजीत दिपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को विमान से हिरासत में लिया गया। अब तक 150 से अधिक प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए जा चुके हैं।
