दिल्ली में राहुल और प्रियंका गांधी का धरना, पुलिस ने किया हिरासत में
विरोध प्रदर्शन की गिरफ्तारी
नई दिल्ली। इंडिया गठबंधन के नेताओं ने मंगलवार को एसआईआर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य विपक्षी नेता आकाशवाणी भवन के बाहर धरने पर बैठे थे। दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और धरने से हटा दिया।
इससे पहले, राहुल गांधी ने कहा कि वे आकाशवाणी भवन परिसर में अपने विरोध प्रदर्शन को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि दिल्ली पुलिस को उनके प्रदर्शन से कोई परेशानी है, तो उन्हें प्रदर्शन के लिए कोई अन्य स्थान उपलब्ध कराया जा सकता है। राहुल ने संविधान का हवाला देते हुए कहा कि हमें विरोध करने का अधिकार है।
नरेंद्र मोदी घबराए हुए हैं- उन्हें समझ आ गया है कि उनका चेला ज्ञानू बचेगा नहीं।
इसलिए तानाशाही पर उतर आए हैं, लेकिन हम डरने वाले नहीं। हम लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ते रहेंगे। https://t.co/gyDE6DfGQB
— Congress (@INCIndia) October 6, 2026
राहुल गांधी ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया है। राहुल ने कहा कि इन लोगों ने देश के लोकतंत्र को खत्म कर दिया है और 'वोट चोरी' कर देश को हाईजैक किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि इन सभी पर कार्रवाई होगी।
