दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव परिणाम: एबीवीपी ने जीते तीन प्रमुख पद, धांधली के आरोप
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव का नतीजा
DUSU चुनाव परिणाम: दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत हासिल की है। भाजपा की छात्र इकाई एबीवीपी के यश डबास ने अध्यक्ष, रिया छावड़ी ने सचिव और लक्ष्यराज सिंह ने संयुक्त सचिव पद पर विजय प्राप्त की। वहीं, उपाध्यक्ष का पद निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जीता। चुनाव परिणामों के बाद धांधली के आरोप भी सामने आए हैं। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ में अनियमितताओं का आरोप लगाया है।
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में संयुक्त सचिव (JS) पद पर निर्दलीय उम्मीदवार विशेष यादव ने एबीवीपी और एनएसयूआई को कड़ी टक्कर दी, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। विशेष यादव को समाजवादी छात्र सभा का समर्थन प्राप्त था। हार के बाद विशेष ने आरोप लगाया कि हर साल चुनाव परिणामों में एबीवीपी घपलेबाजी करती है। छात्रों पर संगठन को वोट देने के लिए दबाव डाला जाता है। वह 19वें राउंड तक आगे थे, लेकिन अचानक 20वें राउंड में हार गए। 20वें राउंड में ईवीएम की संख्या कम थी, फिर भी वोटों की संख्या अचानक बढ़ गई।
इन आरोपों पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को एक्स पर लिखा, 'जेन ज़ी ने दिखा दिया है कि भाजपा का विरोध इस हद तक था कि उन्हें दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ का चुनाव भी घपले से जीतना पड़ा। जब निर्दलियों से दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी हार गई हो, तो उसकी स्थिति युवाओं के बीच कितनी खराब है, यह बताने की जरूरत नहीं है। दरअसल भाजपा सारे पद हार गई है। भाजपा समर्थित प्रत्याशी झूठे प्रमाणपत्र से जीते हैं, सच्ची मतगणना से नहीं। भाजपा के ऊपर अपनी नैतिक जीत अर्जित करने वाले विपक्ष के सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई। इसी अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ हमें एकजुट होना होगा तभी बदलाव आएगा।'
जेन ज़ी ने दिखा दिया है कि भाजपा का विरोध इस हद तक था कि उन्हें दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ का चुनाव भी घपले से जीतना पड़ा।
जब निर्दलियों से दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी हार गई हो, तो उसकी हालत युवाओं के बीच कितनी जर्जर है ये कहने की ज़रूरत नहीं है। दरअसल भाजपा सारे पद हारी है।… pic.twitter.com/A1xEOFPI2o
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 20, 2026
