पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने जिलाधिकारी से की जनसमस्याओं पर चर्चा
जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता
महराजगंज :: नौतनवा के पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने जनपद की विभिन्न समस्याओं और नौतनवा विधानसभा क्षेत्र की आवश्यकताओं के संबंध में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों और जनहित के मुद्दों पर गहन चर्चा की।
अमन मणि त्रिपाठी ने जिलाधिकारी के समक्ष सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, और जलनिकासी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया। उन्होंने इन समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया।
मुलाकात के बाद, त्रिपाठी ने कहा कि जनता की अपेक्षाओं को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र के विकास और नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए वह निरंतर प्रयासरत रहेंगे और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को बनाए रखेंगे।
रिपोर्ट: विजय चौरसिया 
