प्रताप सिंह बाजवा बन सकते हैं पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग का इस्तीफा संभव
पंजाब कांग्रेस में बदलाव की आहट
चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस में चल रही अंतर्कलह के बीच, प्रताप सिंह बाजवा को नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया जा सकता है। हाल ही में राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की बैठक के बाद, बाजवा को अचानक दिल्ली बुलाया गया है।
सूत्रों के अनुसार, मौजूदा अध्यक्ष राजा वड़िंग अपने पद से इस्तीफा देने की तैयारी में हैं। इसके साथ ही, हाईकमान चन्नी के खिलाफ कार्रवाई करने की योजना बना रहा है।
बाजवा की स्थिति मजबूत मानी जा रही है, क्योंकि उन्होंने इस बगावत में तटस्थता बनाए रखी है। उन्होंने बघेल के पंजाब दौरे के दौरान उनसे मुलाकात की और राजा वड़िंग के साथ भी रहे। इसके बाद, वह चन्नी गुट के साथ बघेल की बैठक में भी शामिल हुए, जिससे उनकी गुटबाजी से दूरी बनी रही।
दूसरी ओर, 2017 में कांग्रेस ने बाजवा को अध्यक्ष पद से हटा दिया था और कैप्टन अमरिंदर सिंह को यह जिम्मेदारी दी थी। बाजवा का हमेशा से यह शिकायत रही है कि वह मेहनत करते हैं, लेकिन उसका फल कोई और ले जाता है। हाईकमान उनकी इस नाराजगी को भी दूर कर सकता है। राहुल गांधी ने प्रभारी बघेल को भी रायपुर से दिल्ली बुलाया है, जहां उनकी बैठक चल रही है।
