Newzfatafatlogo

फिजूल सोच विचार मंच का पुनर्गठन, धर्मेन्द्र तिवारी बने अध्यक्ष

जालंधर में फिजूल सोच विचार मंच का पुनर्गठन किया गया है, जिसमें नए पदाधिकारियों का चयन किया गया है। धर्मेन्द्र तिवारी को 'अड़ियल' अध्यक्ष बनाया गया है। मंच का उद्देश्य सामाजिक कुरीतियों और जन समस्याओं को उठाना है। जानें इस नए गठन के बारे में और किसे कौन सा पद मिला है।
 | 

फिजूल सोच विचार मंच का नया गठन

जालंधर: सामाजिक मुद्दों को व्यंग्य के माध्यम से उठाने वाले फिजूल सोच विचार मंच का पुनर्गठन हाल ही में किया गया है। इस संबंध में आयोजित बैठक में नए पदाधिकारियों का चयन किया गया।


बैठक में घोषित पदाधिकारियों की सूची में रविंदर धीर को 'सिफारशी' सलाहकार, धर्मेन्द्र तिवारी को 'अड़ियल' अध्यक्ष, अश्वनी खुराना को 'विचित्र' वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पवन बस्सी को 'उल्टा' उपाध्यक्ष, डिप्टी राजा को 'मरियल' महासचिव, कमलजीत को 'सूफी' सचिव, अशोक अनुज को 'सनकी' संयुक्त सचिव, रमेश लखनपाल को 'खर्चीला' खजांची, अश्वनी कत्थक को 'कामचोर' कार्यालय सचिव और एडवोकेट अशोक शर्मा को 'गैर कानूनी' सलाहकार नियुक्त किया गया है।


बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मंच किसी विशेष व्यक्ति या संस्था को निशाना नहीं बनाएगा, बल्कि सामाजिक कुरीतियों और जन समस्याओं को अपने तरीके से प्रभावी ढंग से उठाएगा।