फ्लोरिडा में रिपब्लिकन नेता मारिया सालाजार ने डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंदी को हराया
मारिया सालाजार की जीत
रिपब्लिकन पार्टी की नेता मारिया एलविरा सालाजार ने मंगलवार को अमेरिका के फ्लोरिडा के 27वें कांग्रेस निर्वाचन क्षेत्र में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार एलियट रोड्रिगेज को हराकर प्रतिनिधि सभा का चुनाव जीत लिया। पूर्व पत्रकार सालाजार ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आव्रजन नीति से खुद को अलग करते हुए लगातार चौथी बार जीत हासिल की। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने एक वीडियो में कहा कि जिन हिस्पैनिक मतदाताओं ने ट्रंप को जीत दिलाने में मदद की थी, वे अब खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
हिस्पैनिक उन व्यक्तियों को कहा जाता है जिनकी पारिवारिक या सांस्कृतिक जड़ें स्पेन या स्पेनिश भाषी लैटिन अमेरिकी देशों से जुड़ी होती हैं। रोड्रिगेज भी एक पूर्व पत्रकार हैं और मियामी में सीबीएस से जुड़े एक टेलीविजन चैनल पर समाचार प्रस्तोता रह चुके हैं। उन्होंने राष्ट्रपति की आव्रजन नीति की आलोचना करते हुए इसे अमानवीय करार दिया था।
