बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज पार्टी की ऐतिहासिक जीत
बांकीपुर चुनाव परिणाम
बांकीपुर चुनाव परिणाम: जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने 30 वर्षों के बाद बांकीपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी का वर्चस्व समाप्त कर दिया है। उन्होंने बीजेपी के उम्मीदवार नीरज सिन्हा को 18,953 मतों से हराया। आरजेडी की रेखा गुप्ता 14,085 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। इस हार के बाद विपक्षी दलों ने बीजेपी पर तीखे हमले किए हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस हार को स्वीकार किया है।
नितिन नबीन ने देर रात एक पोस्ट में लिखा, "हम तीन विधानसभा उपचुनावों में मिले जनादेश को स्वीकार करते हैं। गुजरात की मांजलपुर विधानसभा में बीजेपी पर विश्वास जताने के लिए वहां की जनता का दिल से धन्यवाद। इस जीत के लिए भाजपा के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बधाई। बांकीपुर और दतिया में हमें अपेक्षित जनादेश नहीं मिला। हम इन क्षेत्रों के चुनाव परिणामों का गंभीरता से विश्लेषण करेंगे और जनता के विश्वास को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।"
आज तीन विधानसभा उपचुनावों में आए जनादेश को हम स्वीकार करते हैं।
गुजरात की मांजलपुर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी पर अपना विश्वास व्यक्त करने के लिए वहाँ की जनता का हृदय से आभार। इस विजय के लिए भाजपा के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई।
बांकीपुर और…
— Nitin Nabin (@NitinNabin) August 3, 2026
ज्ञात हो कि 30 जुलाई को मध्य प्रदेश की दतिया, बिहार की बांकीपुर और गुजरात की मंजलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए थे। इन तीनों राज्यों में बीजेपी की सत्ता थी और उसकी प्रतिष्ठा दांव पर थी। बांकीपुर विधानसभा सीट पर सबसे अधिक चर्चा थी, जहां से नितिन नबीन लगातार जीतते आ रहे थे। लेकिन, 30 वर्षों के बाद बीजेपी का किला यहां ढह गया। सोमवार को घोषित नतीजों में दतिया उपचुनाव में कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने जीत हासिल की, जबकि बांकीपुर से जनसुराज पार्टी के प्रशांत किशोर ने विजय प्राप्त की। मंजलपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी के सतेंद्रभाई पटेल ने जीत दर्ज की।
