बीजेपी की गोरखपुर में लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा, नितिन नवीन और योगी आदित्यनाथ शामिल
गोरखपुर में बीजेपी की पदयात्रा
उत्तर प्रदेश: भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' नामक पदयात्रा का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाग लिया। यह पदयात्रा महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज से शुरू होकर गोलघर होते हुए काली मंदिर में स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा तक पहुंची। यहां सभी प्रमुख नेताओं ने माल्यार्पण किया और पदयात्रा का समापन हुआ।
पदयात्रा से पहले महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में एक जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस के नेता राहुल गांधी पर तीखे हमले किए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी को 'बिना बारूद वाला रॉकेट' बताया, जबकि नितिन नवीन ने कहा कि राहुल गांधी जैसे रॉकेट को जिस लॉन्चिंग पैड से कांग्रेस ने लॉन्च किया है, वह खुद ही खराब है। इस दौरान दोनों नेताओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा, साथ ही समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को भी नहीं बख्शा।
भारत का लोकतंत्र जितना सशक्त होगा, उतना ही भारत आत्मनिर्भर और विकसित होगा।
दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी @BJP4India के लोकप्रिय एवं कर्मठ माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी, @BJP4UP के मा. प्रदेश अध्यक्ष श्री @mppchaudhary जी एवं एनडीए के सहयोगी सदस्यों के साथ आज… pic.twitter.com/OIkiZpbAOS
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 4, 2026
नितिन नवीन ने कहा कि राहुल गांधी जितना भी झूठ बोलें, लेकिन जनता अपने प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी पर भरोसा करती है। उन्होंने कहा कि अगर आप SIR के कारण चुनाव हार रहे हैं, तो यह गलत है। कई राज्यों में आप इसी प्रक्रिया से सरकार बनाने में सफल हुए हैं। उन्होंने कहा कि यदि आपकी पार्टी जमीन पर काम करती, तो शायद आप चुनाव नहीं हारते।
नितिन नवीन ने राहुल गांधी को मंच से चुनौती दी और कहा कि इस देश में मोदी और योगी का राज चलेगा। उन्होंने कहा कि जो लोग मानसिक रूप से नक्सली हो गए हैं, उन्हें जनता 2027 और 2029 में सबक सिखाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि योगी सरकार ने स्वास्थ्य और उद्योग के क्षेत्र में बड़े संस्थानों की स्थापना की है और रोजगार को हर परिवार तक पहुंचाया है।
.@BJP4India के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी एवं @BJP4UP के मा. प्रदेश अध्यक्ष श्री @mppchaudhary जी के साथ जनपद गोरखपुर में आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में…https://t.co/Icg2ccQZqQ
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 4, 2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस कितनी भी बार राहुल गांधी को लॉन्च करे, वह बिना बारूद वाले रॉकेट हैं। उन्होंने कहा कि 2004 में कांग्रेस ने राहुल गांधी को सांसद बनाया, लेकिन वह 2019 में अमेठी से हार गए। इसलिए मेरा मानना है कि यह युवा कभी सफल नहीं हो सकते।
