बीजेपी ने नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा, स्मृति ईरानी महासचिव नियुक्त
नई टीम का गठन
नई दिल्ली: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोमवार को अपनी नई टीम का ऐलान किया। इस टीम में स्मृति ईरानी को महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया है, जबकि वसुंधरा राजे और राम माधव को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नितिन नबीन की नई टीम में कुल 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शामिल हैं।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin द्वारा निम्नलिखित सदस्यों को भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं अन्य दायित्वों पर नियुक्त किया जा रहा है। (1/2) pic.twitter.com/tcTJsJG0dc
— BJP (@BJP4India) August 17, 2026
नई राष्ट्रीय टीम में कई वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। पार्टी ने विभिन्न पदों पर नियुक्तियों की घोषणा की है, जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष शामिल हैं। बीजेपी की नई टीम में वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, एम. नागराजा, तारिक मंसूर और मधुचंद्र कर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।
पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया
नई टीम में विनोद तावड़े और स्मृति ईरानी को 'राष्ट्रीय महासचिव' की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों नेताओं को संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का कार्य सौंपा गया है। इसके अलावा, पूर्व केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।
