बृजभूषण शरण सिंह ने अखिलेश यादव की तारीफ की, सियासी हलचल तेज
बृजभूषण शरण सिंह का बयान
बृजभूषण शरण सिंह का बयान: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सत्ताधारी पार्टी और विपक्ष अपनी रणनीतियों पर काम कर रहे हैं। इस बीच, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर बयानबाजी जारी है। भाजपा के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता बृजभूषण शरण सिंह ने अखिलेश यादव की प्रशंसा की है, जिससे कई राजनीतिक अर्थ निकाले जा रहे हैं।
दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक के दौरान, बृजभूषण शरण सिंह ने यूपी में सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर चल रही जुबानी जंग पर अपनी प्रतिक्रिया दी। जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि कांग्रेस का कहना है कि वे 150 से कम सीटों पर नहीं लड़ेंगे, तो पूर्व भाजपा सांसद ने मुस्कुराते हुए कहा, 'अखिलेश के बिना सब सूना है...'। उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।
“अखिलेश के बिना सब सूना है!!”
बीजेपी के कद्दावर नेता ब्रजभूषण शरण सिंह ने राजनीति का ब्लड प्रेशर बढ़ा दिया है!!
बीजेपी की क्षत्रिय लीडरशिप में अखिलेश यादव को लेकर इतना बड़ा सॉफ्ट कार्नर क्या इशारा कर रहा है?
क्या इस बात का इशारा कि घोर सजातीय राजनीति के पूरे 9 सालों में भी… pic.twitter.com/vP5tXLDywI
— abhishek upadhyay (@upadhyayabhii) September 30, 2026
कुछ लोग इस बयान को यूपी में अखिलेश यादव की बढ़ती लोकप्रियता से जोड़ रहे हैं, जबकि अन्य इसे बृजभूषण के भाजपा से मोहभंग का संकेत मान रहे हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब पूर्व सांसद का बयान चर्चा का विषय बना है। इससे पहले, उन्होंने राम मंदिर में कथित चढ़ावे की चोरी के मुद्दे पर भी खुलकर अपनी बात रखी थी, जिसके बाद उनके भाजपा से अलग होने की अटकलें लगाई गई थीं। फिलहाल, उनके एक बेटे का भाजपा में विधायक और दूसरे का सांसद होना, उनके पार्टी छोड़ने की संभावनाओं को कम करता है।
