Newzfatafatlogo

ब्रिटिश राजनीति में अरबपतियों का बढ़ता प्रभाव: रिफॉर्म यूके को मिले 7.2 करोड़ पाउंड

ब्रिटिश राजनीति में अरबपतियों के प्रभाव को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं, जब नाइजल फराज की पार्टी ‘रिफॉर्म यूके’ को दो क्रिप्टो अरबपतियों से 7.2 करोड़ पाउंड का दान मिला। इस दान ने चुनावों में भ्रष्टाचार के खतरे को उजागर किया है। प्रमुख राजनीतिक दलों ने इस पर चिंता जताई है, जबकि दानकर्ताओं का मानना है कि यह ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मदद करेगा। जानें इस मामले में और क्या कहा गया है।
 | 

क्रिप्टो अरबपतियों का दान

‘ब्रेक्जिट’ के समर्थक नाइजल फराज द्वारा संचालित अप्रवासन-विरोधी पार्टी ‘रिफॉर्म यूके’ को इस सप्ताहांत दो क्रिप्टो अरबपतियों से 7.2 करोड़ पाउंड (लगभग 9.7 करोड़ अमेरिकी डॉलर) का दान मिला है, जिससे ब्रिटिश राजनीति में धन के प्रभाव को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। ‘बिटमेक्स क्रिप्टोकरेंसी’ के सह-संस्थापक बेन डेलो ने पार्टी को 3.6 करोड़ पाउंड (4.8 करोड़ अमेरिकी डॉलर) का योगदान दिया, जबकि क्रिप्टो निवेशक क्रिस्टोफर हार्बोर्न ने भी इतनी ही राशि दान करने की घोषणा की। हार्बोर्न का मानना है कि ‘रिफॉर्म यूके’ की नीतियां ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा तथा अन्य सार्वजनिक सेवाओं के लिए आवश्यक राजस्व जुटाने में मदद करेंगी।


राजनीतिक दलों की चिंताएं

हालांकि, प्रमुख राजनीतिक दलों ने चेतावनी दी है कि अरबपतियों से मिलने वाले असीमित चंदे से चुनावों में भ्रष्टाचार का खतरा बढ़ सकता है। वर्तमान में ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ में तीसरे सबसे बड़े दल ‘लिबरल डेमोक्रेट्स’ ने प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम से चंदे की सीमा निर्धारित करने और ब्रिटिश लोकतंत्र की रक्षा करने का अनुरोध किया है। ‘लिबरल डेमोक्रेट्स’ की प्रवक्ता लिसा स्मार्ट ने कहा, “नाइजल फराज सत्ता में पहुंचने के लिए पैसे का उपयोग कर ट्रंप के अमेरिका को हमारे देश में लाना चाहते हैं।” उन्होंने प्रधानमंत्री के सरकारी आवास का उल्लेख करते हुए कहा, “वह (नाइजल) नंबर 10 (प्रधानमंत्री आवास) तक पहुंचने के लिए मोनोपोली बोर्ड के किसी पड़ाव की तरह प्रयास कर रहे हैं।”


डेलो का बयान

डेलो, जिन्हें पिछले साल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धनशोधन रोधी कानूनों के उल्लंघन के लिए दोषी ठहराया था, हाल ही में हांगकांग से ब्रिटेन लौटे हैं। उन्होंने टेलीग्राफ में लिखा कि उनका दान ब्रिटिश राजनीति में मौजूद “गठजोड़” को तोड़ने में मदद करने के लिए है, जो स्पष्ट रूप से लेबर और कंजर्वेटिव पार्टियों के संदर्भ में था, जो पिछले एक सदी से चुनावों में प्रमुखता बनाए हुए हैं।