भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन की लखनऊ में एनडीए नेताओं के साथ बैठक
लखनऊ में भाजपा की रणनीति बैठक
लखनऊ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एनडीए के सहयोगी दलों के नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सभी नेता मिलकर उत्तर प्रदेश को एक उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रयासरत हैं। भाजपा के कार्यकर्ता जनता के बीच सक्रिय रहते हैं, जबकि विपक्ष केवल चुनाव के समय ही सक्रिय होता है।
नितिन नबीन ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में किए गए कार्यों के कारण भाजपा 2027 के चुनाव में अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार भाजपा पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए चुनाव में विजय प्राप्त करेगी। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेताओं पर भी निशाना साधा, यह कहते हुए कि उनका एजेंडा नकारात्मक है और वे जाति, भाषा और क्षेत्र के आधार पर समाज को बांटने का प्रयास कर रहे हैं।
आज लखनऊ में एनडीए के सहयोगी दलों के वरिष्ठ नेताओं के साथ आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी के साथ सम्मिलित हुआ।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में हम सब समन्वय, विश्वास और जनसेवा की… pic.twitter.com/1d2De5PKhm
— Nitin Nabin (@NitinNabin) July 5, 2026
बैठक में उपस्थित डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी समाजवादी पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को गुंडा राज, माफिया राज, दंगे या परिवारवाद की आवश्यकता नहीं है। राज्य को विकास, सुशासन और सुरक्षा चाहिए। इसलिए सभी ने यह तय किया है कि यदि उत्तर प्रदेश में कमल खिलेगा, तो राज्य के लोग भी कमल की तरह खिलेंगे।
