भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा की विवादास्पद टिप्पणी पर बवाल
जनार्दन मिश्रा का विवादित बयान
MP News: मध्य प्रदेश के रीवा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा एक बार फिर अपने विवादास्पद बयान के कारण चर्चा में हैं। उन्होंने किसानों की मेहनत पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसान साल में केवल तीन महीने काम करता है, जबकि बाकी नौ महीने नशे और जुए में बिता देता है। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जनार्दन मिश्रा ने मऊगंज जिले के रकरी गांव में गोवर्धन पूजा के अवसर पर एक कार्यक्रम में यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा, "किसान तीन महीने से अधिक काम नहीं करता, बाकी नौ महीने ताश, पान मसाला, शराब और गांजे में बिता देता है। फिर हम कहते हैं कि खेती में कोई लाभ नहीं है।" उनके इस बयान ने एक बार फिर विवाद को जन्म दिया है।
यह पहली बार नहीं है जब जनार्दन मिश्रा ने ऐसा विवादास्पद बयान दिया है। अगस्त 2026 में उन्होंने E20 के मुद्दे पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि ब्राजील जैसे देशों में इथेनॉल का बड़े पैमाने पर उपयोग हो रहा है और भारतीय वाहन भी इथेनॉल पर चलने में सक्षम हैं। उन्होंने यह भी कहा था, "क्या शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के यहाँ से आएगा?"
ये हमारे रीवा के BJP सांसद जनार्दन मिश्रा जी है, बेतुके बयान के लिए हमेशा चर्चा में रहते है, कुछ ही दिन पहले कहा था कि क्या पेट्रोल – डीज़ल तुम्हारे बाप के यहाँ से आएगा ?
अब कह रहे है कि किसान सिर्फ़ 3 महीने काम करता है बाक़ी 9 महीने ताश, राजश्री (गुटखा), बोतल, चोगी (गांजा) में लगा रहता है।
— Mr. Democratic (@MrDemocratic_) November 10, 2026
