मनोज मद्धेशिया बने भाजपा के जिला सह-संयोजक, क्षेत्र में खुशी का माहौल
भाजपा में नई जिम्मेदारी का स्वागत
महराजगंज :: भारतीय जनता पार्टी के जिला सोशल मीडिया विभाग में सोनौली के निवासी मनोज मद्धेशिया को जिला सह-संयोजक के रूप में नियुक्त किया गया है, जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल बना हुआ है। स्थानीय निवासियों और शुभचिंतकों ने उनकी नियुक्ति पर बधाई दी है।
इस अवसर पर कृपाशंकर मद्धेशिया, विजय जायसवाल, अंजनी जायसवाल, सोनू गुप्ता, सूरज जायसवाल, विजय चौरसिया, राजू भारती और बैजनाथ वर्मा ने मनोज मद्धेशिया को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
समर्थकों ने कहा कि मनोज मद्धेशिया को संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वह पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक रूप से फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 
