मुकेश सहनी ने उत्तर प्रदेश प्रशासन पर लगाया हाउस अरेस्ट का आरोप
मुकेश सहनी का हाउस अरेस्ट
मुकेश सहनी का आरोप: विकासशील इंसान पार्टी के नेता और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उन्हें लखनऊ में उनके निवास पर हाउस अरेस्ट कर दिया गया है, ताकि वे निषाद समाज के कार्यक्रम में भाग न ले सकें। सहनी ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया है।
फेसबुक पर एक पोस्ट में सहनी ने लिखा, "उत्तर प्रदेश प्रशासन ने मुझे लखनऊ में हाउस अरेस्ट कर दिया है, ताकि मैं निषाद समाज के कार्यक्रम में शामिल न हो सकूं। यह अघोषित आपातकाल है। किसी भी प्रतिनिधि को कार्यक्रम में जाने से रोकना गलत है। यह लोकतंत्र की हत्या है और सरकार मुझसे डर गई है।"
सहनी ने आगे कहा, "उत्तर प्रदेश में कुछ नेताओं को गुलाम बना दिया गया है और सरकार सोचती है कि वे निषाद समाज का वोट प्राप्त कर लेंगी। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। निषाद समाज जाग चुका है और हम अपने अधिकारों और आरक्षण के लिए अंतिम दम तक लड़ेंगे।"
