मॉडल टाउन में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ
सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत
जालंधर: मॉडल टाउन में पंजाब एंड सिंध बैंक के सामने स्थित चनार टेंट हाउस वाली गली में लंबे समय से रुका हुआ सड़क निर्माण कार्य आज औपचारिक रूप से आरंभ किया गया। इस अवसर पर स्थानीय निवासियों में खुशी का माहौल था, जिन्होंने वार्ड नंबर 32 के पार्षद श्री बलराज ठाकुर और प्रधान राजीव कुमार दुग्गल के प्रति आभार व्यक्त किया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क निर्माण की आवश्यकता काफी समय से महसूस की जा रही थी। पार्षद बलराज ठाकुर और प्रधान राजीव दुग्गल ने आवश्यक प्रक्रियाओं और वर्क परमिट की कार्रवाई पूरी करने के बाद आज इस कार्य की शुरुआत की, जिससे दुकानदारों और निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
इस अवसर पर मॉडल टाउन शॉपकीपर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान राजीव कुमार दुग्गल, रोहित खन्ना और रविंदर शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय लोग भी मौजूद थे।
क्षेत्रवासियों ने पार्षद बलराज ठाकुर और प्रधान राजीव कुमार दुग्गल का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क निर्माण के लिए लगातार प्रयास, बैठकें और उचित तालमेल किया गया, जिसके परिणामस्वरूप आज यह कार्य शुरू हो सका है।
स्थानीय निवासियों ने कहा कि यह सड़क निर्माण कार्य उनके लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा है और लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान है। उन्होंने पार्षद बलराज ठाकुर और प्रधान राजीव कुमार दुग्गल को दिल से धन्यवाद दिया।
