राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी का निधन
सत्यवती मिश्रा का निधन
सत्यवती मिश्रा का निधन: भाजपा के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती मिश्रा का निधन नोएडा के सेक्टर-11 स्थित मेट्रो अस्पताल में हुआ। वह पिछले एक सप्ताह से लंग्स संक्रमण के कारण गंभीर स्थिति में थीं। उनके निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'पूर्व राज्यपाल एवं मेरे अग्रज, श्री कलराज मिश्र जी की धर्मपत्नी भाभी सत्यवती जी के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। भाभीजी का स्नेह एवं उनका मृदु व्यवहार मैं कभी नहीं भूल सकता। मैं उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं कलराज जी और उनके परिवार के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस दुख को सहन करने की शक्ति दें।'
पूर्व राज्यपाल एवं मेरे अग्रज, श्री कलराज मिश्र जी की धर्मपत्नी भाभी सत्यवती जी के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। भाभीजी का स्नेह एवं उनका मृदु व्यवहार मैं कभी भूल नहीं सकता। उनके प्रति मैं अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं कलराज जी एवं…
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) September 13, 2026
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शोक व्यक्त करते हुए लिखा, 'भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, पूर्व राज्यपाल श्री कलराज मिश्र जी की धर्मपत्नी का निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।'
भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, पूर्व राज्यपाल श्री कलराज मिश्र जी की धर्मपत्नी का निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 13, 2026
भाजपा नोएडा महानगर के पदाधिकारी अमित त्यागी ने बताया कि सत्यवती मिश्रा का अंतिम संस्कार सेक्टर-94 स्थित श्मशान घाट पर दोपहर 12:30 बजे किया जाएगा।
