राहुल गांधी का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान, चुनाव आयुक्त पर उठाए सवाल
राहुल गांधी का प्रदर्शन का ऐलान
नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ विपक्षी सांसदों की लंच मीटिंग के बाद यह घोषणा की कि वे अब जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे, जो कि प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थान है।
हर FIR मेरे सीने पर एक मेडल है।
अभी 45 हैं, मेरा लक्ष्य 100 है – तब भी संविधान की रक्षा के लिए लड़ते रहेंगे। https://t.co/ZxwHkKHtkm
— राहुल गांधी (@RahulGandhi) 7 अक्टूबर, 2026
राहुल गांधी ने आगे कहा कि कल लगभग 300 सांसद चुनाव आयुक्तों से मिलने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन उन्हें मिलने की अनुमति नहीं दी गई। दिल्ली पुलिस ने हमें रोका और कहा कि हम यहां प्रदर्शन नहीं कर सकते। इसलिए, आज हम जंतर-मंतर जाएंगे और वहां बैठकर देश को बताएंगे कि ज्ञानेश कुमार वैध चुनाव आयुक्त नहीं हैं। नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत और ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र को नष्ट कर दिया है। वे देशद्रोही हैं और हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा।
