राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर साधा निशाना, आध्यात्मिक परंपराओं का किया जिक्र
राहुल गांधी का भाजपा और आरएसएस पर हमला
नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एलीफेंटा की मुख्य गुफा में स्थित अर्धनारीश्वर प्रतिमा की तस्वीर साझा करते हुए भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला किया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि भारतीय आध्यात्मिक और धार्मिक परंपराओं में गहराई से जाने पर चीजें और स्पष्ट होती जाती हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस असभ्य, लालची, जातिवादी और पुरुष-प्रधान मानसिकता वाले लोग हैं, जिन्हें हमारी आध्यात्मिक और धार्मिक परंपराओं की कोई समझ नहीं है।
The deeper I go into Indian spiritual and religious traditions, the clearer it becomes.
The BJP and RSS are uncouth, greedy, casteist male chauvinists with absolutely no understanding of our spiritual and religious traditions. https://t.co/CrJxkEXNgI
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 22, 2026
