राहुल गांधी ने मोदी को दी बहस की चुनौती, कहा- दूध का दूध, पानी का पानी होगा
राहुल गांधी की खुली चुनौती
नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर सार्वजनिक मंच पर बहस करने का आमंत्रण दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी, 24 घंटे हो चुके हैं। मैंने आपको चुनौती दी थी। राहुल गांधी ने कहा कि आप आरोप लगाते हैं कि विपक्ष देशद्रोही है। आप किसी भी मंच पर जगह चुनें और मेरे साथ बहस करें।
उन्होंने सवाल उठाया कि देशद्रोही कौन है? विदेशी ताकतों के साथ किसका संबंध है? और वह संबंध किस प्रकार का है? उन्होंने कहा कि जल्दी से जल्दी बहस करें, डरें नहीं। कहा कि हम दोनों मिलेंगे, मीडिया होगी, देश के युवा होंगे, एक टेबल होगी, आप एक तरफ बैठेंगे और मैं दूसरी तरफ। जिसको आप जज बनाना चाहें, बना दें। मोहन भागवत जी को भी बिठा सकते हैं और फिर बहस करते हैं।
24 घंटे हो गए मोदी जी। मैंने आपको चैलेंज दिया है।
आप कहते हो कि opposition देशद्रोही है। किसी भी स्टेज पे आप जगह चुनिए, डिबेट कीजिए मेरे साथ।
देशद्रोही कौन है? विदेशी फोर्सेस का कनेक्शन किसका है? और किस प्रकार का कनेक्शन है? जल्दी से जल्दी कीजिए, डरिए मत।
दोनों मिलेंगे, मीडिया होगी, देश के युवा होंगे, टेबल होगी, एक साइड आप बैठोगे, एक साइड मैं बैठूंगा। जिसको आप जज बनाना चाहते हो, बना दो। मोहन भागवत जी को बिठा दो, चलो। और फिर डिबेट करते हैं।
सवाल उठेंगे फाइनेंशियल सिस्टम पर, फाइनेंशियल स्ट्रक्चर पर, US डील कैसे हुई, क्यों हुई, इतनी जल्दी क्यों हुई, सिर्फ आपने क्यों की, कैबिनेट को क्यों नहीं बताया, अडानी का केस बंद क्यों हुआ, Epstein – ऐसी बहुत सारी चीजें हैं जिसपे खुलकर डिस्कशन होगा।
आ जाइए, डरिए मत।
दूध का दूध, पानी का पानी कीजिए।आप एलिगेशन लगाते हैं ना मेरे ऊपर, आ जाइए, सब साफ हो जाएगा।
बाकी चीजों पे आपने defamation केस लगा रखा है, शायद 45 defamation केस मेरे ऊपर हैं।
मगर इस डिबेट मामले पे, foreign कनेक्शन पे आप defamation नहीं लगा रहे हो। लगाइए ना, वहाँ भी डिस्कस करेंगे, खुल के। ये सब डिस्कस करते हैं, आइए।
हैप्पी दिवाली, मोदी जी।
— राहुल गांधी (@RahulGandhi) November 3, 2026
राहुल गांधी ने कहा कि चलो सवाल उठेंगे फाइनेंशियल सिस्टम पर, फाइनेंशियल स्ट्रक्चर पर, US डील कैसे हुई? क्यों हुई? इतनी जल्दी क्यों हुई? सिर्फ आपने क्यों की? कैबिनेट को क्यों नहीं बताया? अडानी का केस बंद क्यों हुआ? Epstein ऐसी बहुत सारी चीजें हैं जिस पे खुलकर डिस्कशन होगा।
आ जाइए, डरिए मत। दूध का दूध, पानी का पानी कीजिए। आप एलिगेशन लगाते हैं ना मेरे ऊपर, आ जाइए, सब साफ हो जाएगा। बाकी चीजों पे आपने मानहानि केस (Defamation) केस लगा रखा है, शायद 45 मानहानि केस मेरे ऊपर हैं। उन्होंने कहा कि मगर इस डिबेट मामले पे, foreign विदेशी कनेक्शन पे आप मानहानि केस (Defamation) नहीं लगा रहे हो। लगाइए ना, वहां भी डिस्कस करेंगे, खुल के। ये सब डिस्कस करते हैं, आइए। हैप्पी दिवाली, मोदी जी।
