Newzfatafatlogo

संजय राउत का विवादास्पद बयान: एकनाथ शिंदे को लेकर उठे सवाल

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर से हलचल मच गई है जब शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने एकनाथ शिंदे पर विवादास्पद टिप्पणी की। राउत ने कहा कि शिंदे 'प्रेग्नेंट' थे और उन्होंने छह सांसदों को जन्म दिया है। इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। उद्धव ठाकरे ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने पार्टी की विचारधारा को महत्वपूर्ण बताया। जानें इस विवाद की पूरी कहानी और इसके पीछे की राजनीति।
 | 
संजय राउत का विवादास्पद बयान: एकनाथ शिंदे को लेकर उठे सवाल

शिवसेना में बढ़ता विवाद

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर शिवसेना के दोनों गुट आमने-सामने आ गए हैं। उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट में शामिल होने पर संजय राउत का बड़ा बयान सामने आया है। राज्यसभा सांसद संजय राउत के बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है।


संजय राउत ने शिंदे गुट की बढ़ती ताकत पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘एकनाथ शिंदे ने छह सांसदों को अपने साथ जोड़ लिया है। उनके बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ये पहली बार नहीं है जब राउत ने विरोधी खेमे के नेताओं को लेकर आक्रामक भाषा का इस्तेमाल किया हो। हाल के दिनों में भी उनके कुछ बयानों पर विवाद खड़ा हुआ था।


क्या बोले संजय


राउत ने कहा कि शिंदे ‘प्रेग्नेंट’ थे और अब उन्होंने ‘छह सांसदों को जन्म दिया है’। सेना नेता का ये विवादित बयान पिछले सात दिनों में दिया गया ऐसा दूसरा बयान है। राउत ने आगे कहा कि एकनाथ शिंदे प्रेग्नेंट थे और उन्होंने छह सांसदों को जन्म दिया है। ये डिलीवरी नंदनवन में हुई।’ उन्होंने शिंदे के सरकारी आवास का जिक्र करते हुए ये बात कही, जहां शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में औपचारिक रूप से शामिल होने से पहले कई बागी सांसद इकट्ठा हुए थे।




दरअसल, जो 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल हुए हैं, वे लंबे समय से पार्टी के अंदर अपनी भूमिका और भविष्य को लेकर असंतुष्ट बताए जा रहे थे। दिल्ली में हुई शिवसेना (UBT) की एक अहम बैठक से उनकी गैरमौजूदगी ने अटकलों को और मजबूत कर दिया था। आज 6 के 6 सांसदों ने शिंदे खेमे का दामन थाम लिया।


उद्धव ठाकरे का पलटवार?


उधर, उद्धव ठाकरे ने भी इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शिवसेना की विचारधारा और विरासत किसी पद या सत्ता से बड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ नेता राजनीतिक लाभ के लिए पार्टी छोड़ रहे हैं। ठाकरे ने ये भी कहा कि जनता ऐसे नेताओं को समय आने पर जवाब देगी।