संजय सिंह ने राम मंदिर चंदा घोटाले में SIT को दस्तावेज सौंपने का किया ऐलान
राम मंदिर चंदा घोटाले की जांच में संजय सिंह का बयान
लखनऊ। राम मंदिर में चढ़ावे के गबन की जांच कर रही एसआईटी ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार को सौंप दी है। इस बीच, आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने एसआईटी से समय मांगा है। उनका कहना है कि उनके पास जमीन खरीद में हुई हेराफेरी के सबूत हैं, जिन्हें वे जांच के लिए एसआईटी को देना चाहते हैं।
संजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए बताया कि, 'प्रभु श्री राम जी के मंदिर में चढ़ावे और चंदा चोरी की जांच कर रही SIT ने मुझे 25 जून को सुबह 11 बजे लखनऊ मंडलायुक्त कार्यालय पर बुलाया है। मैं जमीन घोटाले से संबंधित सभी दस्तावेज SIT के अध्यक्ष को सौंपूंगा।'
प्रभु श्री राम जी के मंदिर में हुए चढ़ावा और चंदा चोरी की जांच करने वाली SIT ने 25 जून को सुबह 11 बजे लखनऊ मंडलायुक्त कार्यालय पर मुझे बुलाया है। मैं जमीन घोटाले से संबंधित सारे दस्तावेज़ SIT के अध्यक्ष को सौंपूंगा। pic.twitter.com/0isezwLK7y
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) June 24, 2026
संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि जमीन खरीद में भारी हेरफेर हुआ है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, '2 करोड़ की ज़मीन 18.5 करोड़ में, 3 करोड़ की ज़मीन 24 करोड़ में और 9 करोड़ की ज़मीन 55.47 करोड़ में चंपत राय ने खरीदी। मेरे पास सभी सबूत हैं, लेकिन अभी तक SIT ने मुझसे मिलने का समय नहीं दिया।'
2 करोड़ की ज़मीन 18.5 करोड़ में
3 करोड़ की ज़मीन 24 करोड़ में
9 करोड़ की ज़मीन 55.47 करोड़ में चंपत राय ने ख़रीदी।
सारे सबूत मेरे पास हैं मुझे आज तक SIT ने मिलने का समय नहीं दिया।
आख़िर चंदा चोर अभी तक ट्रस्ट में कैसे हैं?
ट्रस्ट मोदी ने बनाया, लूट का माल BJP को पहुँचा BJP उसी… pic.twitter.com/aEsqFvbPSM— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) June 24, 2026
उन्होंने यह भी कहा कि, 'आख़िर चंदा चोर अभी तक ट्रस्ट में कैसे हैं? ट्रस्ट मोदी ने बनाया है, और लूट का माल बीजेपी को पहुंचाया जा रहा है। बीजेपी उसी पैसे से देशभर में सांसद और विधायक खरीद रही है। यही कारण है कि मोदी जी अब तक चंदा चोरी पर चुप हैं।'
