सपा सांसद जावेद अली का विवादित बयान: मुस्लिम युवाओं को बनाना चाहिए चार हिंदू दोस्त
मुरादाबाद में जावेद अली का बयान
मुरादाबाद :- समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद जावेद अली ने हाल ही में पीडीए के एक सम्मेलन में यूपी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए मुस्लिम युवाओं को एक नया सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि मुस्लिम युवाओं को चार हिंदू दोस्त बनाने चाहिए। उनका मानना है कि जब ऐसा होगा, तब भाजपा का अंत निश्चित है। यह बयान उन्होंने पीडीए के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिया।
विवादित बयान का सारांश :-
जावेद अली ने कहा कि यदि आप पार्टी में हैं, तो कम से कम चार हिंदू दोस्त बनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि चार मुस्लिम दोस्तों के साथ मिलकर भाजपा को हराना संभव नहीं है, जब तक कि एक मुसलमान के चार दोस्त हिंदू न हों। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे दोस्त होने चाहिए, जिन पर विश्वास किया जा सके। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जब मुसलमान कार्यकर्ता चार हिंदू दोस्तों को बना लेंगे, तब उत्तर प्रदेश में भाजपा का अंत हो जाएगा। जावेद अली मुरादाबाद में आयोजित सपा के पीडीए सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे और वहां मौजूद सपाईयों को संबोधित कर रहे थे।
