Newzfatafatlogo

विपक्ष की पार्टियों ने राजनैतिक दलों को अपने परिवार की प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बना रखा है - बृजेश पाठक

 | 
विपक्ष की पार्टियों ने राजनैतिक दलों को अपने परिवार की प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बना रखा है - बृजेश पाठक
विपक्ष की पार्टियों ने राजनैतिक दलों को अपने परिवार की प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बना रखा है - बृजेश पाठक


मऊ 04 अप्रैल (हि. स) घोसी लोकसभा चुनाव की समीक्षा करने पहुंचे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। भाजपा का साधारण कार्यकर्ता ही आगे जाकर पार्टी के शीर्ष पदों पर बैठता है जबकि विपक्ष ने राजनैतिक दलों को अपने परिवार की प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बना रखा है। भाजपा का अगला अध्यक्ष कौन होगा, यह कोई नहीं बता सकता जबकि कांग्रेस, सपा, बसपा, डीएमके और राजद सभी ने अपने परिवार को ही अपना दल बना रखा है। हमारा कार्यकर्ता निष्पक्ष और निःस्वार्थ भाव से पार्टी की विचारधारा से जुड़कर कार्य करता है। घोसी लोकसभाक्षेत्र में कोई प्रत्याशी नहीं बल्कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहा है। आज प्रधानमंत्री मोदी का सिक्का पूरी दुनिया में चल रहा है, इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं का अमूल्य योगदान है।

उन्होंने कहा कि विपक्षियों ने देश के अंदर घोटालों का रिकाॅर्ड बना दिया था । मोदी सरकार ने विकास का रिकाॅर्ड बनाया है। आम जनमानस के कल्याण के लिए मोदी सरकार ने सैकड़ों योजनाएं चला रखी है। मोदी सरकार का लक्ष्य अंत्योदय का उत्थान करके देश का विकास करना है। हमारे ऊर्जावान कार्यकर्ता अपनी ताकत लगाकर अबकी बार चार सौ पार लाएंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। मोदी सरकार पर कोई छींटा भी नहीं पड़ा जबकि विपक्ष की सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई थी।

कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि आज पूरे देश में मोदी सरकार को लेकर सकारात्मक उत्साह है। आम जनमानस ने प्रदेश की सभी सीटों परनरेंद्र मोदी को अपना प्रत्याशी मानकर वोट करने का मन बना लिया है। भाजपा सरकार पीएम मोदी के नेतृत्व में देश को विकास के पथ पर ले जा रही है। मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को दिया जा रहा है।

घोसी लोकसभा से प्रत्याशी अरविंद राजभर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह बैठक घोसी लोकसभा के चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में घोसी लोकसभा हमारे पक्ष में मतदान करेगी। बैठक को जिला प्रभारी रमेश सिंह लोकसभा प्रभारी देवेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया तथा संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।

विधानपरिषद सदस्य तथा क्षेत्र के प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ल ने कहा कि भाजपा संगठन घोसी लोकसभा के अंतर्गत आने वाली सभी विधानसभाओं को जीतेगी। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने तथा संचालन लोकसभा के संयोजक मुन्ना दूबे ने किया। इस अवसर पर शकुंतला चौहान, सुनील कुमार गुप्त, श्रीराम सोनकर, उमेश पाण्डेय, योगेंद्र नाथ राय, संतोष पाण्डेय सहित तमाम भाजपा तथा सुभासपा के नेतागण उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / वेद नारायण/सियाराम