शहीद शेख भिखारी और टिकैत उमरांव सिंह की मनी शहादत दिवस

चतरा, 5 फ़रवरी (हि.स.)। टंडवा प्रखंड क्षेत्र के कामता गांव मे बुधवार को शहीद शेख भिखारी और टिकैत उमरांव सिंह के शहादत दिवस पर कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता सुभान मिया ने किया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सूबे के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता, पूर्व विधायक किसुन दास, पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला शामिल हुए।
आयोजन समिति सदस्यों द्वारा अतिथियों को माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत शेख बिहारी एवं टिकैत उमराव सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शहीद शेख भिखारी और टिकैत उमराव सिंह देश की आजादी के लिए अपनी जान की कुर्बानी दी है। उन शहीदों को सम्मान नही मिल पाया है। मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि टंडवा प्रखंड क्षेत्र में एनटीपीसी और सीसीएल की कई परियोजना संचालित है। उन परियोजनाओं के विकास के लिए हजारों रैयतों ने अपनी पूर्वजो की जमीन दी है।
लेकिन कंपनियो ने रैयतों को वाजिब हक अधिकार नहीं दिया जाना अफसोस है। अब झारखंड में अबुआ सरकार है। आम लोगो का कार्य हो रहा है। पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने झारखंड सरकार की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं मुफ्त बिजली, मंईयां सम्मान योजना, साबित्री फुलेबाई छात्रवृत्ति योजना की जानकारी दी। इस मौके पर ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस कार्यकारी अध्यक्ष हाजी मंजूर अहमद अंसारी, प्रदेश अध्यक्ष आबिद अली भी उपस्थित हुए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेन्द्र तिवारी