मणिपुर में हेरोइन के साथ दो महिला समेत 3 तस्कर गिरफ्तार
May 16, 2024, 11:49 IST
| 

इंफाल, 16 मई (हि.स.)। मणिपुर पुलिस ने हेरोइन पाउडर के साथ दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मणिपुर पुलिस द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार गिरफ्तार तस्करों से 13 प्लास्टिक के साबुनदानी में हेरोइन बरामद किये गये।
गिरफ्तार तस्करों की पहचान बिष्णुपुर जिले के नामबोल माईबम चिंगमांग निवासी रुखसाना (25), रबीना उर्फ थम्बल (48) और मोहम्मद साबिर खान (30) के रूप में हुई है। उनके पास से एक चार पहिया वाहन भी जब्त किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद