Newzfatafatlogo

एनडीए घटक में शामिल पांचों दल के सभी प्रदेश प्रवक्ता ने दिया एकजुटता का संदेश,सात फरवरी को एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

 | 
एनडीए घटक में शामिल पांचों दल के सभी प्रदेश प्रवक्ता ने दिया एकजुटता का संदेश,सात फरवरी को एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित


सहरसा, 4 फ़रवरी (हि.स.)। आगामी 07 फरवरी को जिला मुख्यालय स्थित पटेल मैदान में होने वाले एनडीए गठबंधन की संयुक्त जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर मंगलवार को परिसदन में एनडीए गठबंधन के घटक दलो के सभी प्रदेश प्रवक्ताओं ने मीडिया को विस्तृत जानकारी दी।इस अवसर पर जदयू प्रदेश प्रवक्ता मनीष यादव ने कहा कि प्रत्येक जिले में एनडीए की संयुक्त जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हो रही है। जिसमें आगामी सात फरवरी को सहरसा में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन किया जाएगा।

एनडीए गठबंधन पूरी एकता के साथ पूरे बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लक्ष्य 225 को प्राप्त करेगा। अभी से एनडीए परिवार पूरी एकता के साथ अपने चुनावी अभियान में जुट गयी है।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने का मूल मंत्र गठबंधन के नेताओं द्वारा दिया जा रहा है। उन्होंने चर्चा करते 2005 से पूर्व के बिहार की स्थिति को याद करने की बात कहा।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की पूरी तस्वीर बदल दी।उन्होंने सभी वर्गों के लिए काम किया एवं उनके शासन में कोई सांप्रदायिक घटना नहीं घटी।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि इंडी गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव तक था। एनडीए गठबंधन के सभी पांचो दल विकसित देश, विकसित राज्य की परिकल्पना के साथ कार्य कर रहे हैं। इस बार केंद्रीय बजट में बिहार को प्रधानमंत्री ने बहुत बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा में प्रदेश में एनडीए गठबंधन की सरकार होगी। लोगों का भी मन एनडीए गठबंधन की हो रही है।

उन्होंने राजद गठबंधन की ओर इशारा करते कहा कि तेजस्वी यादव जब-जब उपमुख्यमंत्री बने बिहार में अपराध बढ़ते रहे।यह पार्टी आदतन भ्रष्टाचारी है। राजद के लोग केवल अफवाह फैलाते है। लोजपा आर प्रदेश प्रवक्ता अनुपम पासवान ने कहा कि संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन से एनडीए गठबंधन को मजबूती मिलेगी।बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट का उनके नेता का सपना एनडीए गठबंधन में साकार होगा।हम पार्टी प्रदेश प्रवक्ता शंकर मांझी ने कहा कि पांचो दल के नेतृत्वकर्ता राज्य सहित देश में विकास के लिए प्रतिबद्ध है।आगामी विधानसभा में फिर से नीतीश कुमार सत्ता संभालेंगे। माई बहन योजना का भ्रम फैलाया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार