Newzfatafatlogo

एनएससीएन (आर) कैडर अरुणाचल प्रदेश में गिरफ्तार

 | 
एनएससीएन (आर) कैडर अरुणाचल प्रदेश में गिरफ्तार


इटानगर (असम) 20 नवंबर (हि.स.)। अरुणाचल प्रदेश के तिरप जिले में सेना ने एनएससीएन (आर) उग्रवादी संगठन के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। सेना की डिगबोई बटालियन और सोहा पुलिस थाना की एक टीम के संयुक्त अभियान में गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार एनएससीएन (आर) कैडर अमान जुग्ली को देवमाली के सोहा से गिरफ्तार किया गया।

एनएससीएन (आर) कैडर एक स्वयंभू कैप्टन है। वह खारसांग, नामफाई और देवमाली इलाकों में जबरन वसूली की गतिविधियों में कथित तौर पर शामिल था। पकड़ा गया व्यक्ति चांगलांग जिले का रहने वाला बताया जा रहा है।

गिरफ्तार कैडर को आगे की पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार/श्रीप्रकाश/अरविंद