Newzfatafatlogo

भाजपा कार्यकर्ताओं में एक अलौकिक शक्ति : विनोद प्रजापति

 | 
भाजपा कार्यकर्ताओं में एक अलौकिक शक्ति : विनोद प्रजापति


-कार्यकर्ताओं ने अच्छा कार्य किया इसलिए चार लाख से ज्यादा मत मिले -बारा एवं करछना विधानसभा मतदाता अभिनन्दन समारोह

प्रयागराज, 11 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के कार्यकर्ताओं में एक अलौकिक शक्ति है, जिसके बलबूते भाजपा ने 2024 में पुनः तीसरी बार केन्द्र में मोदी सरकार बनाकर अपने शक्ति का उदाहरण दिया है। इलाहाबाद लोकसभा में भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी को विपक्षियों द्वारा फैलाएं अफवाहों के वावजूद चार लाख से ज्यादा मत प्राप्त हुए, यह सामान्य नहीं है। इसके लिए हम जनता और कार्यकर्ताओं का अभिनन्दन करते हैं।

यह बातें बारा में मतदाता अभिनन्दन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि एवं जिलाध्यक्ष यमुनापार विनोद प्रजापति ने गुरुवार को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा जो सरकार बनी है वह आप जैसे लाखों करोड़ों कार्यकर्ताओं के मेहनत से बनी है। प्रदेश में पुनः ऐतिहासिक सीटों के साथ 2027 में आएंगे, इसके लिए कार्यकर्ता अभी से तैयारी में जुट जाएं।

किसान मोर्चा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष रमाकांत विश्वकर्मा ने कहा हमारे कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही हमें अच्छे परिणाम देगें। इसलिए कार्यकर्ताओं को न तो झुकने की जरूरत है ना रुकने की जरूरत है। ब्लॉक प्रमुख कौंधियारा इन्द्रनाथ मिश्र ने जोश भरते हुए कहा कि अब मन को निराशा से बाहर निकालें। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों संग दर्जनों मतदाताओं का माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि इसी प्रकार शाम को करछना विधानसभा का वृजमंगल सिंह इंटर कॉलेज रामपुर करछना में हुआ। समारोह का संचालन व अतिथियों का स्वागत विधानसभा बारा संयोजक जिला मंत्री कमलेश त्रिपाठी व आभार जिला संयोजक अशोक पाण्डेय ने व्यक्त किया।

कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष जय सिंह पटेल, जिला मंत्री प्रकाश शुक्ल प्रचंड, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, जिला कार्यालय मंत्री मनोज गुप्ता, अनूसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष राजमणि पासवान, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह पटेल, मंडल अध्यक्ष शिवप्रसाद केसरवानी आदि ने सम्बोधित किया।

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र / राजेश