Newzfatafatlogo

भाजपा में बूथ स्तर का कार्यकर्ता चुनाव लड़कर बन सकता है राष्ट्रीय अध्यक्ष: नीरा 

 | 
भाजपा में बूथ स्तर का कार्यकर्ता चुनाव लड़कर बन सकता है राष्ट्रीय अध्यक्ष: नीरा 


पलामू, 4 फ़रवरी (हि.स.)।भाजपा के पलामू जिला कार्यालय में संगठनात्मक चुनाव को लेकर मंगलवार को कार्यशाला सह बैठक हुई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने की। मौके पर चुनाव पर्यवेक्षक कोडरमा विधायक नीरा यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत बूथ, पंचायत, प्रखंड, जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर तक संगठनात्मक चुनाव होते रहते हैं।

इसी कड़ी में झारखंड में भी संगठनात्मक चुनाव बूथ से लेकर प्रदेश तक होना है। पार्टी का सदस्यता अभियान में प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्य लगातार बनाते चलना हैं और इसी महीने होने वाले संगठनात्मक चुनाव में कार्यकर्ता भाग भी लेंगे। भाजपा ही एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जहां पार्टी का कोई सदस्य राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव लड़कर बन सकता है।

पलामू जिला चुनाव प्रभारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साहू ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का कार्यकर्ता होने पर हम सभी को गर्व होता है, जिसमें हमारी विचारधारा के कई परिवार भी होते हैं। आंतरिक लोकतंत्र होने से भाजपा में प्रत्येक 6 वर्ष पर संगठनात्मक चुनाव होना स्वस्थ लोकतंत्र का परिचायक है। इसीलिए पार्टी में समय-समय पर सदस्यता अभियान चलाया जाता है जिसे नए पुराने प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्य बनकर पार्टी में अपनी भूमिका निभा सके।

बैठक में श्याम नारायण दुबे, प्रेम सिंह, लवली गुप्ता, दिवाकर पांडे, दुर्गा जौहरी, अविनाश वर्मा, ईश्वर चंद्र सागर, रूपा सिंह सहित कई कार्यकर्ता एवं नेता मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिलीप कुमार